बरेली: किला थाना क्षेत्र में बस चालक ने दो टेंपो समेत मिनी मेट्रो और रोडवेज बस में मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
किला क्षेत्र बस की टक्कर से ग्रस्त टेंपो चालक ने आरोपी बस चालक के खिलाफ शनिवार शाम एफआईआर दर्ज कराई है। टेंपो चालक सोनू रोहिला ने बताया कि शनिवार को वे टेंपो में सवारी बैठाकर किला पुल से उतर रहा था। तभी पीछे से आ रही बस के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर उनके टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उसी बस ने दूसरे टेंपो में भी पीछे से टक्कर मारी।