गोरखपुर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, माँ के साथ पीछे बैठा मासूम दूर छटकर गिरा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर बैठी 28 साल की महिला की मौत हो गई।बाइक पर ससुर के साथ बैठकर महिला अपने एक साल के बच्चे का इलाज कराने जा रही थी।इस दौरान रोडवेज बस ने बाइक पर तेज टक्कर मार दी।इसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं महिला के हाथ से बच्चा दूर छटक गया।और चोट लगने से वह घायल हो गया,उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही हैं