धनघटा: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर हैसर बाजार में निकाला गया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैसर बाजार में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए धनघटा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे मा