देवरी: देवरी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान, कई फसलें बर्बाद
Deori, Giridih | Apr 6, 2026 देवरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम 6:30 बजे तक अचानक आए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस बेमौसम मौसम ने जेठिया फसल समेत कई अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के कारण कई दुकानों के बोर्ड उखड़ गए और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कई कच्ची झोपड़ियां भी आंधी की चपेट में आकर तहस-नहस