गाण्डेय: मौसम ने अचानक बदली करवट, गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर समेत कई इलाकों में छाए बादल
Gandey, Giridih | May 22, 2026
शुक्रवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और गांडेय प्रखंड क्षेत्र का माहौल पूरी तरह बदल गया। अहिल्यापुर समेत आसपास के कई इलाकों में घने बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाओं, गर्जन और हल्की बारिश के साथ मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बारिश ने रफ्तार पकड़ी और करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई।