मुरैना नगर: मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट में आग: 4 कंप्यूटर, 2 प्रिंटर सहित ₹3.50 लाख का सामान जला, जांच जारी
मुरैना के न्यू कलेक्ट्रेट में शनिवार को वेब जीआई सेल में लगी आग का नुकसान आज सोमवार को सामने आया। आकलन में करीब 3.50 लाख रुपये का नुकसान पाया गया है। आग में पीएम किसान योजना से जुड़े 4 कंप्यूटर, 2 प्रिंटर, थंब मशीन, फर्नीचर, केबलिंग और दस्तावेज जल गए। पंचनामा तैयार किया गया है। कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए एसडीएम को जांच सौंपी है, मामला जांच में है।