झालरापाटन: झालावाड़ में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, खेरिया तिराहे पर हुआ हादसा, डीजे बजाकर घर लौट रहा था युवक
झालावाड़ के खेरिया तिराहे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। मृतक की पहचान जीतापूरा निवासी 22 वर्षीय धनराज पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। धनराज डीजे बजाने का काम करता था। रटलाई पुलिस ने दोपहर 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।