झालरापाटन: झालावाड़ के हनोतिया लोढान गांव में सिंचाई करते समय करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत
हनौतिया लोढान गांव में सोमवार सुबह सिंचाई करते समय करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में एसआरजी अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल चौकी पुलिस ने दोपहर 12 बजे शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की सूचना दांगी पुरा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस के एसआरजी अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।