झालरापाटन: नांदिया खेड़ी गांव में ससुराल वालों की पिटाई के बाद युवक ने कीटनाशक खाया, झालावाड़ में अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन के नांदिया खेड़ी गांव में ससुराल वालों की कथित पिटाई के बाद एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक खाने से उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है।अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय जितेंद्र ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा।