क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ मंदिर परिसर से अज्ञात चोरों ने दान पेटी से नकदी रूपये की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मंदिर परिसर में लगे दान पेटी से ताला तोड़कर जमा नगदी निकाल लिए. सूचना पर थानाध्यक्ष तथा सीओ ने मंदिर परिसर पहुंच छानबीन की. सोमवार की सुबह करीब 9 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है.