मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पन्ना संभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल के एकमुश्त भुगतान पर अधिभार (सरचार्ज) में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को मासिक किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।