गिरिडीह: गिरिडीह के बरमसिया समेत पूरे जिले में वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई गई
गिरिडीह के बरमसिया समेत जिले भर में शनिवार अहले सुबह से 10 बजे तक वट सावित्री पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा और वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।