ग्वालियर गिर्द: नायब तहसीलदार के चेंबर में छापा, रीडर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
कलेक्ट्रेट में शासकीय सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह का रीडर है,आवेदक को भूखंड के नामान्तरण के लिए पिछले 1 साल से परेशान कर रहा था।EOW की टीम नायब तहसीलदार गोशपुरा रमाशंकर सिंह के कक्ष में घुसी और वहां उसने आवेदक जितेंद्र से 20 हजार को रिश्वत लेते हुए रीडर अनिल कुटवारिया को रंगे हाथों दबोच लिया