गाज़ीपुर: बिरनो में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, एक तस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी फरार, सीओ सुधाकर पांडे ने की पुष्टि
गाजीपुर के बिरनो थाने की पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय गो-तस्कर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। जिसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की सघन तलाशी अभियान जारी है।इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है।