वन विभाग द्वारा संचालित ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले उन विद्यार्थियों, जिनकी उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक रही, उन्हें वन विभाग के शाहनगर रेस्ट हाउस परिसर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र एवं ब्यूटी पार्लर किट का वितरण किया ग