मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा दरगाह के घिसरिया बहियार में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे छह दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रानीपतरा दरगाह निवासी 42 वर्षीय पंचलाल उरांव के रूप में हुई है, जो पिछले शुक्रवार को घर से घूमने निकलने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव घर से करीब डेढ़ किल