गिरिडीह: गांडेय पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबल महतो को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
गांडेय थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ निवासी सुबल महतो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को 12 बजे कोर्ट में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।।