इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने 3 अभियुक्तों को शांति भंग करने के आरोप में किया गिरफ्तार, कराया गया मेडिकल
Etawah, Etawah | Aug 25, 2024 सिविल लाइन पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शान्तिभंग में कार्यवाही की है। बताया गया कि थाना सिविल लाइन इलाके के रम्पुरा के रहने वाले जीतू, चंद्रभान और राहुल को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया, सभी अभियुक्तो को पुलिस ने जिला अस्पताल में ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराते हुए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया है।