इटावा: इकघरा गांव में हिस्ट्रीशीटर जयराम की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 2 लोगों को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Aug 25, 2024 ऊसराहार थाना क्षेत्र के इकघरा गाँव में कल हिस्ट्रीशीटर जयराम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद जयराम के बेटे आकाश ने थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। वही पुलिस ने 12 घण्टे के अंतर्गत घटना का खुलासा करते हुए मैनपुरी के रहने वाले सुभाष व ब्रजेश को घटना में प्रयोग अवैध तमंचा व खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।