ललितपुर शहर के नेशनल हाईवे 44 स्थित दीपचंद महाविद्यालय के पास बुधवार रात्रि के समय रॉन्ग साइड से आ रही बोलेरो कार को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है।