धामपुर: धामपुर के स्योहारा मार्ग पर गांव हैजरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dhampur, Bijnor | Jun 22, 2026 सोमवार की सांय करीब 4:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र में स्योहारा मार्ग पर गांव हैजरी मे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।उनका रो-रोकर बुरा हाल बना है ।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।