अररिया: अररिया-पूर्णिया मार्ग पर गयैरी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की नेपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Araria, Araria | Apr 28, 2026 अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर गयैरी के समीप 26 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक रंजन ठाकुर की नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक रंजन ठाकुर पिता विदुर ठाकुर, मूल रूप से सिकटी प्रखंड के बेगा पंचायत अंतर्गत कढ़ावाड़ी गांव (वार्ड संख्या 03) के निवासी थे।