कोडरमा: कोडरमा-गया रेल खंड पर टिकट चेकिंग अभियान, 110 यात्रियों से ₹71,970 जुर्माना वसूला गया
धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद- गया रेलखंड के साथ-साथ गुरपा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 110 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।