अभी तक आपने श्वास का प्राणायाम देखा होगा
मै अपने विद्यार्थियों को यहां प्रकाश का प्रणायाम सिखा था हूं।
आपने मेरे
पिछले लेख में पढ़ा होगा कि
कैसे प्रकाश को पौधे संश्लेषित करके ऑक्सीजन और ग्लुकोस में बदल देते है।
और
इसी ऑक्सीजन और ग्लुकोस ने
प्रकृति के पूरी इकोलॉजी बना दी,
प्रकाश के दाता परमात्मा शिव कैसे पशुपतिनाथ और धरती के ईश महेश बन गए।
प्रकृति में दिखाई देने वाली सब चीजें प्रकाश से बनी है।
इसी प्रकाश ने पंच महाभूतों
(भूमि गगन वायु अग्नि नीर) को बनाया
और फिर इन पंच महाभूतों ने सबकी व्यवस्थित रचना की।
प्रकाश ने ही मन और बुद्धि को जन्म दिया है
जिन्होंने पंच महाभूतों की बनाई रचना में चेतना की यानि सोचने समझने की शक्ति दी।
तो
प्रकाश ऑक्सीजन और ग्लुकोस बनाने से लेकर पंच महाभूत,मन बुद्धि सबकुछ बनाया।
वृक्षायुर्वेद ने मुझे इस प्रकाश को पकड़ना सिखाया है।
पौधों को अतिरिक्त प्रकाश देकर अतिरिक्त उपज लेने की कला तो सीख ली है
अब मनुष्य भी इस प्रकाश को धारण करने के आयाम की सीखे
यही TCBT का ऊर्जा विज्ञान का मूल है।
Jabalpur, Jabalpur | Nov 27, 2026