आगरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने ट्रक ने दूसरे ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में दो की मौत, दो घायल
आईएसबीटी के सामने आगरा-दिल्ली हाईवे पर तड़के एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। लोहे के सरिया से लदे ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि सरिया चालक केबिन में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।