गिरिडीह: गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान शुरू, तीन दिनों तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।
गिरिडीह सदर अस्पताल में रविवार को सुबह 11 बजे से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में विशेष बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी जाएगी। यह अभियान लगातार तीन दिनों तक चलेगा।