प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद में अविवाहित युवती बनी मां, कन्या को अस्पताल संचालक को सौंपा, सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील इलाके में एक अविवाहित युवती ने इलाके के एक सरकारी अस्पताल में नवजात कन्या को जन्म दिया। घोर कलयुग के इस काल में बिन ब्याही मां बनी युवती अपने कलेजे के टुकड़े के हत्या की साजिश प्रेमी के साथ रचने लगी। समीप के बेड पर भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार ने जब उनकी बातें सुनी की यह लोग नवजात कन्या को कहीं फेंकने की साजिश रचने लगे।