अंबिकापुर जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने बताया कि जिले में वर्तमान में 274 हितग्राहियों को डबरी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें अंबिकापुर में 36, लखनपुर में 27, बतौली में 31, उदयपुर में 45, मैनपाट में 50, सीतापुर में 63, लंड्रा में 22 डबरी निर्माण के कार्य की स्वीकृति प्राप्त है। अधिकांश स्थानों पर कार्य प्रारंभ हो गए हैं।