सिराथू: अकबरपुर में बस्ती के करीब दिन दहाड़े टहलते हुए दिखाई दिया खूंखार लकड़बग्घा
सिराथू इलाके के अकबरपुर गाँव के करीब बुधवार को दिनदहाड़े एक खूंखार लकड़बग्घा टहलते हुए दिखाई दिया है।गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है।बताया जाता है इलाके में कई लकड़बग्घा आ गए हैं।कड़ा, दारानगर,भानीपुर में इससे पहले लकड़बग्घा देखे गए हैं।लोगों में अपने पालतू जानवरो और छोटे बच्चों को लेकर डर बना हुआ है।वन विभाग के लोग कुछ नहीं कर रहे।