सिराथू तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मासिक बैठक किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा