रोडवेज रेवाड़ी डिपो के बेड़े में शामिल 10 नई बसों को चंडीगढ़ समेत कई लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। जहां से कई बसों को फिर लोकल रूटों पर लाया जाएगा। अभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) से पासिंग की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। इन बसों का संचालन चंडीगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, शिमला, कटरा, अजमेर, जयपुर और आगरा जैसे प्रमुख मागों पर किया जाएगा।