डेरापुर: मंगलपुर में युवक और उसके पिता की पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
मंगलपुर कस्बे से एक युवक और उसके पिता की पिटाई का वीडियो बुधवार शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब युवक के पिता उसे बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी डंडों से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने खुद ही पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जानकारी के अनुसार, कस्बा