थाना इज्जतनगर क्षेत्र में चोरी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। डेलापीर निवासी रफीक के अनुसार 4 जनवरी को पड़ोसी अफसार और प्रियांशु चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर जबरन घर में घुसकर रफीक और उसकी मां सुबरा से लाठी-डंडों से मारपीट की। दोनों को चोटें आईं। जाते समय रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी