ऊंचाहार: एनटीपीसी से अरखा ऐशपाण्ड जाने वाली पाइपलाइन में रिसाव, निस्तारण रोका गया
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना से अरखा ऐशपाण्ड को गई ऐश पाइपलाइन में रिसाव हो गया।जिससे राख पानी के सहारे बाहर निकलने लगी।सूचना के बाद परियोजना प्रबंधन ने पाइपलाइन से राख निस्तारण रोक दिया है।वहीं यूनिटों से बिजली उत्पादन कम करना पड़ा है।परियोजना की जनसम्पर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि, पाइपलाइन से निस्तारण रोककर मरम्मत करायी जा रही है।