विदिशा विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का समापन हो चुका है। लेकिन उसका जोश ग्रामीणों में अभी भी बकाया है।ग्राम छीरखेड़ा में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। गुरुवार को इसका फाइनल मुकाबला था।दोपहर 3 बजे विदिशा विधायक मुके टंडन ने मौके पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया साथ ही हाथों में बल्ला थाम कर जमकर चौके छक्के भी लगाए