हरिहरगंज: हरिहरनाथ टोल प्लाजा व पथरा पिकेट पर चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, 110 वाहनों को किया गया जांच
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोज स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर गुरुवार शाम 4 पुलिस द्वारा सघन एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार एवं पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने कुल 110 वाहनों की जांच की गई।