इस्माइलपुर: आर्म्स एक्ट मामले में तीन साल की सजा
व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक आनंद ने आर्म्स एक्ट मामले में करारी तिनटंगा निवासी पूजो यादव उर्फ पूजवा यादव को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। गोपालपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने विभिन्न धाराओं में पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है