सांगोद: सांगोद थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Feb 19, 2025 जिले की सांगोद पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को आज शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार शाम 6 बजे मिले प्रेस नोट बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर रविकांत धाकड़ व मुकट बिहारी माली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।