सांगोद: ऊर्जा मंत्री नागर के प्रयासों से सांगोद क्षेत्र में राजस्थान के बजट में कई विकास योजनाओं को मिली सौगात, लोगों में खुशी
Sangod, Kota | Feb 19, 2025 जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से बुधवार को सुबह 11 बजे पेश किए गए बजट में कई विकास योजनाओं की सौगात मिली है। ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से मिले प्रेस नोट में बताया गया कि 15 विकास परियोजनाओं को बजट में घोषित किया गया है। जिसमे सांगोद कस्बे अतिरिक्त फिल्टर प्लांट की स्थापना होगी जिसमें 8 करोड़ का कार्य होगा।