संभल में रोटरी क्लब संभल मिड टाउन द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य समारोह में क्लब के अध्यक्ष/ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भूषण ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय हित में शिक्षा के महत्व पर बल दिया। और विद्यालय की 10 निर्धन छात्राओं की मासिक फीस को वहन करने की जिम्मेदारी भी ली।