भरथना: लखना कस्बा में चैत्र नवरात्रि के दौरान कालिका देवी मंदिर पर उमड़ी आस्था की लहर, झंडा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
लखना कस्बे के ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार शाम श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनपद सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में झंडा चढ़ाने पहुंचे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्ति भाव के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से झंडा चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया।