पालोजोड़ी-सारठ मुख्य मार्ग पर धर्मपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, मृतक की पहचान बदीया बस्ती निवासी रवि राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि राय बुधवार शाम धर्मपुर से पैदल अपने गांव की ओर लौट रहा था।