कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा बाईपास पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल सभी सदर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।