दिनारा: दिनारा प्रखंड के मनिहारी स्कूल में छत से गिरकर घायल छात्र की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत
Dinara, Rohtas | Jul 9, 2026 दिनारा प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए कक्षा एक के छह वर्षीय छात्र प्रीतम कुमार की गुरुवार सुबह 11 बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मनिहारी गांव निवासी राम पुकार चौधरी का पुत्र था। बताया गया कि मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रीतम अन्य बच्चों के साथ विद्यालय की छत पर खेल रहा था।