नकटी गांव में मासांत (रोजो) पर्व के अवसर पर मंगलवार को दो दिवसीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता सह मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। उन्होंने छऊ कलाकारों को सम्मानित करते हुए उनकी कला एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।