खरगोन जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद 20 वर्षीय रुखाबाई की मौत से जमकर हंगामा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के मोरदड़ गांव निवासी महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मैटरनिटी वार्ड में विरोध प्रदर्शन किया और शव को वार्ड से बाहर नहीं ले जाने दिया।