घोड़ाडोंगरी: पीसाझोड़ी में महुए के पेड़ में आग लगने से हड़कंप, सरपंच और ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्राम पीसाझोड़ी (ग्राम पंचायत पीसासोडी) में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नर्सरी के सामने स्थित एक महुए के पेड़ में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे पास के घरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।