शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पटना से बाढ़ के सादिकपुर स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी क्रम में अथमलगोला के रूपस गांव के सामने NH-31 पर भाजपा नेता राजीव राजपूत एवं हेमंत राज ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। नेताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।