गिरिडीह: वन भूमि पर अवैध कब्जा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर भेजे गए जेल।
गिरिडीह वन प्रमंडल की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के मामले में गुरुवार को 12 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया जहां से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा आरोपियों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।