पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बताया नादान, तेजस्वी ने दिया जवाब
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। दरअसल तेजस्वी यादव ने महुआ में कहा था कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर रविवार रात 11:16 पर तेजस्वी यादव को नादान कहा है।